भक्तों का दल जलाभिषेक करने ओंकारेश्वर रवाना
पीलीभीत, अगस्त 7 -- पूरनपुर। गुरुवार को नगर के ठाकुरद्वारा मंदिर से लगभग 40 भक्त मध्म प्रदेश के श्री ओंकारेश्वर से कांवड़ लेने रवाना हुए। भक्तों का जत्था ओंकारेश्वर से जल भरकर उज्जैन में स्थित भगवान महाकालेश्वर को अर्पित करेंगे। यात्रा शुरु करने से पहले भक्तों ने सुबह ब्रह्म मुहूर्त में बाबा भोलेनाथ और बाबा भैरव की उपासना, जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक किया। नगर के गायत्री परिजन संदीप खंडेलवाल और राजीव खंडेलवाल ने सभी का तिलक कर अंगवस्त्र देकर शुभकामनाओं के साथ विदा किया। रवाना हुए भक्त 7 अगस्त से अपनी कावड़ यात्रा शुरू कर बाबा महाकालेश्वर पर 12 अगस्त को जलाभिषेक करेंगे। सभी भक्त जय भोले के जयकारे लगाते हुए रवाना हो गए। यह भी पढ़ें- देवघर के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना यात्रा पर जाने वाले भक्तों में महंत गौरव गुप्ता, विकास शर्मा, अभिषेक वर्मा,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.