सीवान, अप्रैल 24 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के टिकरी बाजार में आयोजित श्री शतचंडी महायज्ञ के तहत चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन श्रद्धा और भक्ति का विशेष माहौल देखने को मिला। अयोध्या धाम से पधारी कथावाचिका नारायणी तिवारी ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए भक्तों को भक्ति और वैराग्य का संदेश दिया। कथावाचिका ने कहा कि जब जीव माया के आश्रय में आता है तो वह बंधनों में जकड़ जाता है, जबकि परमात्मा के आश्रय में आने से वह सभी बंधनों से मुक्त हो जाता है। उन्होंने पूतना प्रसंग का उल्लेख करते हुए बताया कि भगवान ने विष पिलाने आई पूतना को भी मातृत्व का दर्जा दिया। यह भी पढ़ें- गोवर्धन पूजा व माखन चोरी लीला से भावविभोर हुए श्रद्धालु उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति सच्चे प्रेम और श्रद्धा से भगवान का स्मरण...