मुरादाबाद, मार्च 31 -- मुरादाबाद। प्रभु श्री राम श्री बालाजी दरबार समाज सेवा ट्रस्ट का श्री बालाजी जन्मोत्सव रामतलैया स्थित चामुंडा मंदिर में आरंभ हुआ। प्रथम दिन सुबह श्रद्धालुओं ने श्री बालाजी को चोला अर्पित किया। दोपहर में चामुंडा मंदिर से कलश यात्रा आरंभ की गई तो बालाजी के जयकारे गूंजने लगे। इसमें पील वस्त्र धारी महिलाएं सिर पर कलश लिए चलतीं रही। रास्ते भी माइक से श्री बालाजी के भजनों की गूंज रही। कुछ श्रद्धालु भक्ति भाव से सराबोर होकर नृत्य करते रहे। रास्ते में लोगों ने पुष्प वर्षा कर कलशयात्रा का स्वागत किया। कलशयात्रा मंदिर से आरंभ होकर विकास नगर, सूर्य नगर, चाऊ की बस्ती, बड़ा शिव मंदिर, होलिका मैदान होते हुए चामुंडा मंदिर ही पहुंचकर संपन्न हुई। सानिध्य महंत वीरेंद्र सिंह का रहा। अध्यक्ष कुसुम देवी सहित उषा देवी, शांति सैनी, ज्योति,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.