बेगुसराय, जनवरी 27 -- बरौनी,निज संवाददाता। बरौनी स्थित एपीएसएम कॉलेज के प्रांगण में रविवार को अनुकूलचंद्र जी के 138वें जन्म महोत्सव सह विराट सत्संग समारोह का आयोजन किया गया। इस भव्य आयोजन में हज़ारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत ब्रह्ममुहूर्त में वेद मांगलिक पाठ व नगर कीर्तन से हुई। सत्संग को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता दीप नारायण सिंह,ऋतिक सुबोध सिंह, अर्जुन सिंह, गोविंद कुमार, अभिषेक कुमार आदि ने आधुनिक जीवन में गुरु की महत्ता पर विशेष जोर दिया।कहा कि आज के इस आधुनिक युग में युवाओं को भटकन से बचाने व जीवन के सही मार्ग पर चलने के लिए ठाकुर की दीक्षा अनिवार्य है। मानव कल्याण के लिए ठाकुर की शरणागति ही एकमात्र मार्ग है।मौके पर ऋत्विक नरेश सिंह, सुरेश राय, विकास सिंहा, मोहन राय,रणवीर सिंह, अभिनव चौधरी, उमेश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.