चाईबासा, सितम्बर 17 -- गुवा, संवाददाता। मंगलवार को बड़ाजामदा सत्संग विहार में श्री ठाकुर अनुकूलचन्द्र जी का 138वां आविर्भाव दिवस महोत्सव अत्यंत श्रद्धा, उल्लास और भक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस पावन अवसर पर बड़ाजामदा के अलावा नोवामुंडी, किरीबुरु, गुवा, झींकपानी सहित आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 5:33 बजे सामूहिक प्रार्थना एवं मांगलिक गान से हुई। इसके बाद सुबह 7:05 बजे पुनः सामूहिक प्रार्थना, ग्रंथ पाठ और भजन-कीर्तन आयोजित हुआ, जिसमें उपस्थित श्रद्धालुओं ने भक्ति रस में सराबोर होकर ठाकुर जी के प्रति अपनी अटूट श्रद्धा प्रकट की। सुबह 8:30 बजे जलपान के पश्चात 11:15 बजे धर्मसभा का आयोजन किया गया। धर्मसभा में वक्ताओं ने ठाकुर अनुकूलचन्द्र जी के जीवन-दर्शन, उनके प्रेम, क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.