चक्रधरपुर, अप्रैल 8 -- सोनुवा,संवाददाता। प्रखंड के सोनुवा गांव, दलित टोला, सोनापोस, बनुवा, बनजीरा आदि गांवों में मंगलवार को भक्ति व आस्था के साथ मां मंगला की पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान संजय नदी व तालाबों से मंगलवार दोपहर को कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में महिला व पुरुष शामिल थे। कलश यात्रा के बाद पूजा स्थल पर मां मंगला की पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान मां मंगला की स्तुति और मंत्रोच्चारण किया गया। पूजा के दौरान मां मंगला को बकरे और मुर्गो की बलि चढ़ाई गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...