भक्ति योग से बढ़ मानव जीवन के कल्याण का श्रेष्ठ साधन नहीं : जीयर स्वामी
आरा, मई 27 -- बड़हरा, संवाद सूत्र। आरा सदर प्रखंड के इजरी पिपरा गांव स्थित महामाया मंदिर प्रांगण में आयोजित धार्मिक प्रवचन कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। प्रवचन करते हुए जीयर स्वामी जी महाराज ने कहा कि मानव जीवन के कल्याण, उद्धार और भगवान की प्राप्ति के लिए भक्ति योग सबसे श्रेष्ठ और सरल साधन है।
भक्ति योग का महत्व उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा में शुकदेव जी महाराज ने राजा परीक्षित को बताया था कि संसार में व्यक्ति के कल्याण के लिए अनेक साधन बताए गए हैं, लेकिन भक्ति योग सबसे श्रेष्ठ है। यह सभी लोगों के लिए सहज, सरल और सुलभ मार्ग है। भगवान के प्रति सच्चा प्रेम ही भक्ति योग है। स्वामी जी ने कहा कि मनुष्य के भीतर ज्ञान, वैराग्य, प्रेम और प्रकाश की जो दिव्य चिंगारी है, उसे अपने जीवन में उतारना ही सच्ची साधना है। हर परिस्थिति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.