लखीमपुरखीरी, जून 26 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। कंजा बरम बाबा हनुमान मंदिर पर खाटू श्याम मंदिर में निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर भक्ति श्रद्धा और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्रीश्याम दीवाने सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित संकीर्तन में हजारों श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर बाबा श्याम के जयकारों से पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना के साथ हुआ। भजन गायक अजय गुप्ता और शिवम गुप्ता ने अपने मधुर भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। ओ सांवरे मुझे तेरी जरूरत है, हारा हूं बाबा पर तुझ पर भरोसा है और मेरे रघुवर तेरा सहारा है जैसे भावपूर्ण भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। यह भी पढ़ें- निर्जला एकादशी पर श्याम भक्तों ने निकाली निशान यात्रा फूलों से सजे बाबा के दिव्य दरबार और इत्र की सुगंध ने वातावरण को और अध...