भक्ति में लीन हुए पूर्व विधायक ठुकराल, महानाम संकीर्तन में लिया हिस्सा
रुद्रपुर, अप्रैल 11 -- सतीराम राना, रुद्रपुर। शिवपुर में आयोजित अखंड महानाम संकीर्तन में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने सहभागिता कर भक्तिभाव से संकीर्तन का श्रवण किया। इस दौरान उन्होंने ईश्वर से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर आयोजकों ने उनका स्वागत किया और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। राजकुमार ठुकराल ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। महानाम संकीर्तन कार्यक्रम हमारी संस्कृति से जोड़ने के साथ-साथ आपसी भाईचारे को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि भक्ति मार्ग पर चलकर ही मानव कल्याण संभव है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सुखदेव हाल्दार, क्षेत्र पंचायत सदस्य कमलेश मिस्त्री, अंकित बठला, केरू मंड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.