मुंगेर, जनवरी 13 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। स्थानीय रेलवे इंटर कॉलेज रामपुर मैदान में चल रहे सात दिवसीय संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा के दूसरे दिन सोमवार को खिली धूप के बीच श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। प्रवचन कार्यक्रम की शुरूआत संगीतमय से किया गया। वृंदावन से आयी कथा वाचिका बृज गोपी देवी श्रीकृष्णा किशोरी ने भक्ति में शक्ति और ज्ञानी भक्ति पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भक्ति में ही निहित है देवशक्ति। भक्त जितना परमात्मा की भक्ति में तल्लीन रहेगा, उतनी उन्हें शक्ति मिलेंगी। लेकिन भक्ति ज्ञान की जरूरी है। बिना ज्ञान के भक्ति भी अधूरी मानी जाती है। उन्होंने कहा कि हमें सदा शिव को समझना होगा। शिव महापुराण का महत्व हमारे जीवन में क्या स्थान रखता है, इसकी समझ होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन भक्तों ने शिव को अपने मन में बसाया, शिव उनके हो लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.