मेरठ, अप्रैल 21 -- भूनी चौराहा स्थित कदम पब्लिक स्कूल के सभागार में मंगलवार को सुंदरकांड पाठ का आयोजन भक्ति भाव के साथ किया गया। कार्यक्रम में छात्रों व आसपास के गांवों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और जय श्रीराम के जयघोष गूंज उठे। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान हनुमान के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद आचार्य सुरसेन बृजवासी ने सुंदरकांड का सस्वर पाठ किया, जिसे श्रद्धालुओं ने भावपूर्वक सुना। इस दौरान सभागार में श्रद्धा और आस्था का माहौल बना रहा। आचार्य ने सुंदरकांड के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसके पाठ से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। उन्होंने ऐसे आयोजनों को समाज में सद्भाव बढ़ाने और नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने वाला बताया। कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.