किशनगंज, अप्रैल 2 -- किशनगंज। किशनगंज जिले में गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा भाव एवं धूमधाम से मनाया गया। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर किशनगंज शहर के सभी हनुमान मंदिरों में विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोचार के साथ पूजा-अर्चना हुई एवं ज्योत दरबार सजाया गया। सुबह से शहर के सभी हनुमान मंदिरों में पूजा-अर्चना एवं दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ मंदिरों में जुटने लगी थी। सुबह से ही माहौल भक्तिमय हो उठा था। मंदिरों में जय श्रीराम के जयघोष हो रहे थे। इस अवसर पर कई हनुमान मंदिरों में रामायण पाठ का भी आयोजन किया गया था। मंदिरों को फूल माला से आकर्षक रूप से सजाया गया था। वही शाम में हनुमान मंदिर को बिजली बल्ब से सजाया गया था जो शहर में आकर्षण का केंद्र बना रहा। सुबह से लेकर दोपहर तक मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी रही। वही शाम में भी दर्शन और पूजन के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.