सहरसा, मार्च 19 -- सत्तर कटैया, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के रामठाकुर धाम पंचगछिया में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला, जब कांवड़ियों ने मुंगेर घाट से गंगाजल लाकर मां भद्रकाली सहित अन्य देवी-देवताओं का जलाभिषेक किया। पूरे आयोजन के दौरान वातावरण भक्तिमय बना रहा और हर ओर बोलबम के जयकारे गूंजते रहे। रामठाकुर धाम पहुंचने पर कांवड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, रामठाकुर धरोहर समिति और ग्रामीणों ने सिहौल से ही गाजे-बाजे के साथ कांवड़ियों की अगुवाई की। यह शोभायात्रा बिहरा- पटोरी बाजार और पंचगछिया गांव के विभिन्न टोल-मोहल्लों से गुजरते हुए धाम तक पहुंची। धाम परिसर में पहुंचने पर श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया। पंडित रौशन झा के नेतृत्व में विधि-विधान से जलाभिषेक संपन्न कराया गया। आयोजन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.