कटिहार, मार्च 29 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि। चैत्र नवरात्रि और रामनवमी के पावन अवसर पर शनिवार को कुरसेला पूरी तरह भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। अयोध्यागंज बाजार स्थित मां वैष्णवी देवी मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। नौ दिनों तक चले अनुष्ठान और दुर्गा सप्तशती के पाठ के समापन के बाद निकली इस शोभायात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। शोभायात्रा के दौरान महावीरी झंडों से सजा बाजार क्षेत्र आस्था की जीवंत तस्वीर पेश कर रहा था। "जय श्रीराम" और "जय माता दी" के गगनभेदी नारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। सार्वजनिक दुर्गा मंदिर समिति के अध्यक्ष अनंत जायसवाल, सचिव रविंद्र चौधरी, संदीप कुमार सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु इसमें शामिल हुए।उधर, राष्ट्रीय उच्च पथ-31 के किनारे स्थित कुर्सेला चौक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.