लखनऊ, अप्रैल 5 -- लखनऊ, संवाददाता। राजाबाजार स्थित गीता भवन में चल रही श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में रविवार को कथा वाचक आचार्य उमेश कुमार मिश्रा ने प्रहलाद चरित्र और गंगावतरण की दिव्य कथा सुनाई। लखनऊ हरिश्चंद्र वंशीय समाज महिला समिति सुहासिनी की ओर से चल रही कथा में कथा व्यास ने कहा कि भक्ति में अपार शक्ति होती है। हिरण्य कश्यप के तमाम अत्याचारों के बाद भी बालक प्रहलाद का विश्वास भगवान विष्णु के प्रति कभी कम नहीं हुआ। परमात्मा हर जगह व्याप्त हैं। बस उन्हें प्रहलाद जैसे सच्चे और निश्छल प्रेम से पुकारने की जरूरत है। जब हिरण्य कश्यप ने पूछा कि क्या तेरा भगवान इस खंभे में भी है तो प्रहलाद के अटूट विश्वास ने खंभे से भगवान नरसिंह को प्रकट कर दिया। यह प्रसंग हमें सिखाता है कि विषम परिस्थितियों में भी अपने धर्म और ईश्वर पर अटूट विश्वास बनाए र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.