जौनपुर, मार्च 12 -- बरसठी, हिन्दुस्तान संवाद। राजापुर गांव में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया। मंगलवार को लोग श्रद्धा और भक्ति में डूबे रहे। वृंदावन से आए कथा वाचक विद्याधरदास महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, गोवर्धन पूजा, सुदामा चरित्र तथा भक्त और भगवान के मधुर संबंध का प्रेरक वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भक्ति मार्ग ही जीवन का सच्चा पथ है, क्योंकि जब मनुष्य का हृदय निष्काम प्रेम से भर जाता है, तभी उसमें ईश्वर का वास होता है। महाराज ने भावपूर्ण प्रवचन से उपस्थित भक्तगण मंत्रमुग्ध हो गए और पूरा पंडाल हरे कृष्ण हरे राम के जयघोष से गूंज उठा। कार्यक्रम के मुख्य यजमान गिरजा शंकर तिवारी, मालती रहे। गुलाब शंकर तिवारी, संतोष तिवारी, मनोज तिवारी, ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार प्रकट किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.