जहानाबाद, मार्च 18 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के नेर में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है। कथा के छठे दिन कथावाचक शशि जी महाराज ने कहा कि मनुष्य को अपने कर्मों का फल भुगतना पड़ता है। इसलिए हम लोगों को अपने कर्म पर ध्यान देना चाहिए। हम लोगों को सभी प्राणियों के प्रति दया रखनी चाहिए। मनुष्य का जन्म भोग के लिए नहीं बल्कि परमधाम की प्राप्ति के लिए हुआ है। इसके लिए सबसे श्रेष्ठ मार्ग भक्ति का है। भक्ति मार्ग को अपनाकर हम सुगमता से मोक्ष को प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन दुर्भाग्य है कि आज के समय में अधिकांश लोग माया में पड़े हुए हैं। मनुष्य जीवन का एकमात्र कर्म भगवत प्राप्ति होना चाहिए। कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...