मथुरा, मार्च 29 -- गांव लोहवन खाकी बाबा स्थित हनुमान मंदिर के सामने आरओ प्लांट पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा में रविवार को भागवत प्रवक्ता पंडित कन्हैंया शास्त्री ने कहा कि भक्ति करने वाले के हर संकट को प्रभु हर लेते हैं। उन्होंने वामन भगवान के अवतार कथा का मनोहारी वर्णन कर श्रोताओं से भक्ति मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से कथा का श्रवण किया। रविवार को लोहवन गांव में आरओ प्लांट परिसर पर चल रही श्रीमद भागवत कथा के दौरान वामन भगवान के अवतार का भागवत प्रवक्ता पंडित कन्हैया शास्त्री ने भावपूर्ण वर्णन किया गया। उन्होंने कहा कि वामन भगवान का अवतार हमें विनम्रता, दानशीलता और धर्म के प्रति समर्पण की सीख देता है। उन्होंने बताया कि भगवान ने वामन रूप धारण कर राजा बलि से तीन पग भूमि मांगी और अपने वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.