रुडकी, फरवरी 11 -- फाल्गुन मास की शिवरात्रि को लेकर कस्बे में शिव भक्ति कांवड़ियों की टोलियां आना शुरू हो गई है। जिसके साथ ही बोल बम की जय घोष से नगर गूंज रहा है। वहीं कई स्थान पर भंडारे भी शुरू हो गए हैं। 15 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। इसे लेकर मंदिरों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। वहीं हरिद्वार से गंगाजल लेकर अलग-अलग जनपदों के शिव भक्त कांवड़ियों भी आना शुरू हो गए हैं। वहीं उनके लिए कई स्थानों पर भंडारे लगे हैं। उधर खानपुर क्षेत्र में शिव कावड़ सेवा समिति द्वारा हनुमान मंदिर पर निशुल्क भंडारे की शुरुआत कर दी गई है। जहां शिव भक्ति कावड़िये रात्रि में ठहर कर आराम कर रहे हैं, और वहीं ग्रामीण उनकी सेवा में लगे हुए हैं। इस समय लक्सर पुरकाजी हाईवे लक्सर हरिद्वार हाईवे पूरी तरह से भक्तिमाय हो गया है। उधर वरिष्ठ नागरिक इलम चंद शर्मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.