मोतिहारी, फरवरी 26 -- मधुबन। मधुबन पुराना बाजार स्थित पवन डालमिया के आवास पर गुरुवार को मारवाड़ी समाज की कुलदेवी श्री नानू सती दादी जी का मंगल पाठ हुआ। मंगल पाठ की शुरुआत शुद्ध घी से ज्योत जलाकर की गयी। साथ ही फलों की पंचमेवा व सात प्रकार की मिठाइयों का भोग लगाया गया। इस अवसर पर नानू सती दादी जी के पवित्र नाम का जयकारा लगाकर मंगल पाठ किया गया। बताया कि राजस्थान के लोहारू जिला के सुहानसर में नानू सती दादी जी का भव्य मंदिर है। इनकी स्वच्छ व सच्चे मन से पूजा करने पर मनोवांछित फल मिलता है। बताते हैं कि द्वापर युग में अज्ञातवास के दौरान पांडव राजा विराट के राज में छिपे थे। दुर्योधन ने अपनी सेवा के साथ उस राज्य पर आक्रमण कर दिया। गौशाला के प्रमुख रक्षक रतन सिंह गायों की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए। उनकी गर्भवती पत्नी पद्मावती पति के सा...