बागपत, जनवरी 22 -- बड़ौत। बामनोली गांव के नवीन निर्माणाधीन स्थानक सभागार में उपेंद्र मुनि का 43वां संयम दिवस मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित जैन श्रद्धालुओं ने मुनि महाराज का आशीर्वाद लिया। वही मुनि ने सभी भक्तों को धर्म मार्ग पर चलने की सीख देते हुए प्रभु वंदना का महत्व बताया। भक्ति इंद्राणी जैन द्वारा सुंदर भजन की प्रस्तुति दी गई। जैन समाज के लोगों द्वारा संयम उत्सव के अवसर पर उन्हें चादर भेंट की। सभा का संचालन मंत्री सुखमाल जैन ने किया। इस अवसर पर डीके जैन, घसीटूमल जैन, वरदान जैन, सुखमाल जैन, अशोक जैन, नवीन जैन, संजय जैन,संदीप जैन, जिनेंद्र जैन, सचिन जैन, सुनील जैन, प्रिंस जैन आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.