अररिया, मार्च 23 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। बासंतिक व चैत्र नवरात्र के चौथे दिन रविवार को श्रद्धालुओं ने मां के चौथे स्वरूप कूष्मांडा की आराधना की। घरों व दुर्गा मंदिरों में श्रद्धा व भक्ति के साथ श्रद्धालुओं ने मां भवानी की पूजा-अर्चना की। साथ ही सुबह व शाम में आरती भी की। कई घरों व मंदिरों में नौ दिवसीय पाठ का आयोजन भी किया जा रहा है। चैती दुर्गा मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरों पर सुबह से लेकर शाम तक श्रद्धालु पहुंचते रहे। श्रद्धालुओं ने आदिशक्ति मां जगदंबा की आराधना की। पंडितों ने विधि-विधान व वैदिक मंत्रोच्चारण कर विधिवत् ढंग से पूजा-अर्चना करायी। अब सोमवार को नवरात्र के पांचवे दिन श्रद्धालु मां के पांचवे स्वरूप की पूजा करेंगे। श्रद्धालुओं के जयकारे से पूरा मंदिर परिसर एवं पूजा पंडाल गुंजायमान हो गया। चैती दुर्गा मंदिर के समीप पूजन सामग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.