भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ शांतिनाथ विधान
मेरठ, मई 28 -- असौड़ा हाउस शांतिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में भगवान शांतिनाथ की आराधना के लिए शांतिनाथ विधान का आयोजन भक्तिभाव के साथ सम्पन्न हुआ। आयोजन का उद्देश्य समस्त जीवों की आत्मा की शांति और विश्व में अहिंसा, करुणा और सद्भावना का संदेश प्रसारित करना रहा। पंडित सर्वज्ञ शास्त्री और पंडित अक्षांश जैन शास्त्री के सानिध्य और मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। पंड़ितों के निर्देशन में विधान भक्तिमय वातावरण में सम्पन्न कराया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं का मंदिर परिसर में आगमन प्रारंभ हो गया था। श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा, एकाग्रता और भक्तिभाव के साथ विधान में सहभागिता की। शुभारंभ मंगलाचरण और आचार्य वंदना से हुआ, जिसके बाद विधि विधान से शांतिनाथ विधान सम्पन्न कराया गया। यह भी पढ़ें- विधान से जन्म जन्मान्तर के पाप कर्म नष्ट होते है : भाव भूषण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.