कौशाम्बी, मार्च 30 -- जैन धर्म के 1008 भगवान महावीर स्वामी की जयंती सोमवार को सरायअकिल कस्बे में श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जैन समाज के लोगों ने कस्बे में भव्य शोभायात्रा निकाली, जिसका जगह-जगह स्वागत किया गया। शोभायात्रा दिगंबर जैन मंदिर से अध्यक्ष रविंद्र उर्फ कल्लू के नेतृत्व में निकाली गई। यात्रा में महिलाएं भगवान महावीर के भजन गाते हुए चल रही थीं। वहीं डीजे की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। शोभायात्रा में भगवान महावीर की आकर्षक झांकियां भी सजाई गईं, जिसने सभी का मन मोह लिया। शोभायात्रा हनुमान मंदिर, रामलीला मैदान, चावल मंडी, चंद्रशेखर आजाद पार्क, भगौतीगंज, पानी टंकी और फकीराबाद होते हुए पुन: जैन मंदिर पहुंची, जहां गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में जैन समाज के लोगों ने भगवान महावीर के 'जियो और जीने दो' एवं 'अहिं...