बलिया, मार्च 9 -- बेल्थरारोड। नगर के बीचला पोखरा स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में भजन संध्या का आयोजन सोमवार को हुआ। इस धार्मिक अनुष्ठान में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन कर मंगल कामना की। पुजारी नंदू बाबा ने कहा कि मां दुर्गा की आराधना से अलौकिक शांति की अनुभूति होती है। इस दौरान गायकों ने एक से बढ़कर एक देवी और भक्ति गीत की प्रस्तुति कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। आस्थावानों द्वारा माता के जयघोष से वायुमंडल गूंज उठा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...