प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 17 -- कुंडा, संवाददाता। जगदगुरु कृपालु भक्ति परिषत की अध्यक्ष डॉ. श्यामा त्रिपाठी, डॉ.कृष्णा त्रिपाठी के निर्देशन में स्कूलों को डेस्क-बेंच का वितरण किया गया। मंगलवार सुबह भक्ति परिषत के बुलावे पर लालगंज ब्लॉक के अमावां के प्राथमिक विद्यालय खालसा सादात, प्राथमिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय सरांय राजीव समेत 25 विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, शिक्षक पहुंचे। भक्ति परिषत के जन सम्पर्क अधिकारी राजीव तनेजा ने सभी विद्यालयों के संचालकों को डेस्क-बेंच वितरित किया। इस मौके पर राजाराम सरोज, सरिता विश्वकर्मा, राम प्रकाश यादव, जय प्रकाश पांडेय आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...