प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 27 -- कृपालु धाम मनगढ़ में श्रीराम नवमी पर भगवान श्रीराम लला के प्राक्ट्य पर भव्य उत्सव मनाया गया। भगवान श्रीराम का जन्म होते ही घंटे घड़ियाल, शंख ध्वनि से भगवान का जन्मोत्सव मना। अभिषेक, आरती के साथ भजन कीर्तन शुरु हुआ तो घंटों पूरा मनगढ़ धाम भक्ति रस की खुशियों में डूबा रहा। शुक्रवार दोपहर के ठीक 12 बजते ही कृपालु धाम मनगढ़ के भक्ति मंदिर में पुजारी ने भगवान श्रीराम का प्राक्ट्य कराया। भगराम का जन्म होते ही सत्संगियों ने उपहार लुटाते हुए श्रीराम लला की बलैया लेते हुए रामराजा सरकार के जयकारे लगाने लगे। जगद्गुरु श्रीकृपालु भक्ति परिषत की अध्यक्ष डॉ.श्यामा त्रिपाठी, डॉ. कृष्णा त्रिपाठी ने पहले जगद्गुरु कृपालु की प्रतिमा फिर भगवान श्रीराम के विग्रह का दूध, दही, घी, शहद आदि पंचामृत से अभिषेक कर विधि-विधान से पूजन किया। जन...