मिर्जापुर, अप्रैल 8 -- लहगंपुर। क्षेत्र के गंगहरा कला में आयोजित शिव शक्ति महायज्ञ में मंगलवार को कथा के दौरान काशी धर्मपीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी नारायणानंद तीर्थ महाराज ने कहा कि मनुष्य के जीवन में भक्ति ही वह शक्ति है जो उसे अंदर से मजबूत बनाती है। भक्ति से ही ऊर्जा, विश्वास और कर्तव्यबोध उत्पन्न होता है, जो व्यक्ति को सही मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि भक्ति केवल पूजा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने का तरीका है। उन्होंने शिवपुराण के प्रसंगों का उल्लेख करते हुए भगवान शिव और भक्त मार्कंडेय की कथा सुनाई। उन्होंने बताया कि सच्ची भक्ति में इतनी शक्ति होती है कि वह मृत्यु जैसे संकट को भी टाल सकती है। कहा जब भक्त पूर्ण विश्वास के साथ ईश्वर की शरण में जाता है तब भगवान स्वयं उसकी रक्षा करते हैं। जगतगुरु न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.