भागलपुर, मार्च 21 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि भागवत कथा मनुष्य की सभी इच्छाओं को पूर्ण करने वाली कल्पवृक्ष के समान है। भागवत ही साक्षात भगवान श्रीकृष्ण का स्वरूप है, जो भक्तों के जीवन को दिशा प्रदान करती है। ये बातें सिया में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन वृंदावन धाम से पधारे कथावाचक आचार्य श्री भूषण भाई जी महाराज ने श्रद्धालुओं को भक्ति का महत्व विस्तार से बताते कहा। कथा के दौरान उन्होंने पांडवों के जीवन में भगवान श्रीकृष्ण की कृपा का भावपूर्ण वर्णन किया। आचार्य ने कहा कि भक्ति जीवन का सर्वोत्तम निवेश है, जो व्यक्ति की सभी समस्याओं का समाधान करती है और अंततः मोक्ष का मार्ग प्रशस्त करती है। इस अवसर पर कथा के अध्यक्ष पूरन प्रसाद सिंह, संरक्षक चितरंजन प्रसाद यादव आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.