भक्ति जागरण में रातभर झूमते रहे रामभक्त
हजारीबाग, मार्च 29 -- पदमा, प्रतिनिधि। पदमा में बासंती दुर्गा पूजा और रामनवमी ठीक से संपन्न हो गया। बरही विधायक मनोज कुमार यादव और पदमा जिप सदस्य बसन्त नारायण मेहता ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ पदमा के विभिन्न पूजा स्थलों पर पहुंच कर माता के दरबार मे माथा टेका और भक्ति जागरण कार्यक्रमो का फीता काटकर शुभारम्भ किया। भक्ति जागरण में रातभर श्रद्धालु झूमते नजर आए। सभी पूजा स्थलों पर पूजा कमेटी के लोग और पदमा थाना पुलिस अलर्ट रही। मेला में भीड़ भाड़ को देखते हुए सभी पूजा स्थलों पर सीसीटीवी लगाई गई थी। पूजा के दौरान हुए कार्यक्रमो में रामभक्तो के बीच हल्की झड़प भी हुई। पूजा कमेटी के लोग और पदमा पुलिस की तत्परता से मामला शांत किया गया। पदमा के नवाडीह पूजा कमेटी के लोगो ने शनिवार को ही माता रानी की मूर्ति विसर्जन कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.