गुमला, जुलाई 13 -- भरनो, प्रतिनिधि । प्रखंड मुख्यालय स्थित शांति नगर में रविवार रात भक्ति जागरण का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पं. गौतम मिश्रा ने विधिवत पूजा-अर्चना और मंत्रोच्चार के साथ किया। देर रात तक श्रद्धालु भक्ति गीतों और भजनों में सराबोर रहे।रांची से पहुंचे कलाकार दलजीत सिंह दीवाना, काव्या कुमारी और सबिता कुमारी ने गणेश वंदना, देवी-देवताओं की महिमा एवं अन्य भक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरी रात चले भक्ति जागरण में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।इस अवसर पर किशोर साहु, अवधेश साहु, शंकर साहु सहित अन्य लोगों ने भगवान गणेश के चरणों में पुष्प अर्पित कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। साथ ही जागरण में शामिल श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए आयोजन ...