बिहारशरीफ, मार्च 27 -- भक्ति जागरण में भक्ति गीतों पर रातभर झूमे दर्शक पूर्व विधायक ने देश व दुनिया में शांति की प्रार्थना की देवी दर्शन के लिए दिनभर लगी रही भक्तों की कतारें फोटो 27 शेखपुरा 01 - अरघौती पोखर के पास दीप जलाकर भक्ति जागरण की शुरुआत करते पूर्व विधायक विजय सम्राट व अन्य। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के अरघौती पोखर पर चैती दुर्गा पूजा पंडाल में गुरुवार की रात को भव्य जागरण हुआ। पूर्व विधायक विजय सम्राट, सदर थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार व अरघौती धाम मंदिर परिसर के अध्यक्ष राहुल कुमार द्वारा सामूहिक रूप से जागरण की शुरुआत की गयी। इससे पहले पूर्व विधायक ने विधि विधान के साथ मां दुर्गा की पूजा कर देश और दुनिया में शांति की प्रार्थना की। इस उन्होंने कहा कि आज पूरा विश्व उथल - पुथल के दौर से गुजर रहा है। विश्व में सबसे ज्यादा ...