गिरडीह, अप्रैल 14 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के झरघट्टा पंचायत के कोयरीडीह गांव में आयोजित 9 दिवसीय श्री-श्री 108 शतचंडी महायज्ञ का समापन रविवार को हो गया। रविवार सुबह काली मंडा व यज्ञमंडप में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना हुई। सुबह यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जय श्री राम, हर हर महादेव, जय माता दी के जयकारे से क्षेत्र गुंजायमान हो गया। इसके साथ ही वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन कर यज्ञ की पूर्णाहुति दी गई। पंच देवों व मां भगवती की आरती के बाद भंडारा का आयोजन किया गया। भंडारा में कोयरीडीह पोषक क्षेत्र समेत दूर दराज से आये सैकड़ों श्रद्धालुओं ने महा प्रसाद ग्रहण किया। यह भी पढ़ें- नौ दिवसीय महायज्ञ के लिए निकली भव्य कलश यात्रा नौ दिनों के यज्ञ से कोयरीडीह एवं आसपास का माहौल भक्तिमय रहा। रविवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.