गिरडीह, फरवरी 20 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी के ग्राम गरहाटांड़ टोला गन्धिया में हनुमान मंदिर प्रांगण मे बुधवार की रात भक्ति जागरण का आयोजन कर तीन दिवसीय रामचरितमानस महायज्ञ का समापन किया गया। कार्यक्रम में भजन गायिका श्रुति मिश्रा ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को झुमाया। कार्यक्रम में कलाकार द्वारा राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी गीत पर वहां उपस्थित दर्शक झूम उठे। मौके पर पुजारी सत्यनारायण चौधरी, रामदेव हाजरा, द्वारिका हाजरा, मनोज हाजरा, पिंटू हाजरा, राजू हाजरा, रघु पासवान, सुरेश हाजरा, जीवन सिंह, निरंजन राय, विष्णुदेव हाजरा, कमलेश शर्मा आदि लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.