गिरडीह, मार्च 28 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। भंवरडीह चैती दुर्गा मंदिर प्रागंण में वासंतिक नवरात्र के अवसर पर नव दुर्गा नवयुवक समिति द्वारा शुक्रवार की रात भव्य भक्ति जागरण का आयोजन किया गया था। पटना बिहार से पहुंचे भक्ति जागरण के सिंगर अर्चना गोस्वामी और हजारी पांडेय द्वारा भक्ति गीत की प्रस्तुती कर रात भर दर्शकों को झुमाया। वहीं हजारी पांडेय द्वारा प्रस्तुती भक्ति संगीत जिस भजन और गीत मे राम का नाम ना हो, उसे गीत को गाना ना चाहिए। भाई कितना दुशमन हो , उनसे भेद छुपाना ना चाहिए। पत्नी कितनों सुंदर हो, उसे भेद बताना नहीं चाहिए। इस भजन पर दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। सिंगर इस भजन की प्रस्तुती के साथ साथ इसके भावार्थ पर भी विस्तार से प्रकाश डाले, और वर्तमान की स्थिति को भी दर्शाया गया। कहा कि इस भजन के अर्थ का लोगों को अनुसरण करना चाहिए। कहा ...