भक्ति जागरण उमड़ा आस्था का सैलाब, देवी गीतों परझूमे श्रद्धालु
जौनपुर, मई 23 -- खुटहन, हिन्दुस्तान संवाद। इमामपुरिया माता मंदिर पर गुरुवार की रात आयोजित वार्षिक श्रृंगार, भंडारा एवं देवी जागरण कार्यक्रम में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जहां दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भंडारे में सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया, जबकि देर रात तक चले देवी जागरण में श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते रहे। गायक बब्लू दीवाना ने "चुनरिया ओढ़ के" तथा अन्नू पारुखी ने "इमामपुरी माई के महिमा अपार बा" जैसे देवी गीत प्रस्तुत कर माहौल भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान शिवप्रसाद चौधरी व मंदिर पुजारी ने संतलाल सोनी, श्रवण कुमार उपाध्याय को सम्मानित किया। मौके पर अजय सेठ, लालजी सेठ, कृष्णा सोनी, संजय अग्रहरि, सुभाष गुप्ता, पंकज सिंह, अनिल च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.