सहारनपुर, जून 8 -- गंगोह। गुफावाले मंदिर के नाम से प्रसिद्ध माता वैष्णो देवी धाम का 15वां स्थापना दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित भजन संध्या में देर रात तक भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालु माता के जयकारों के साथ भक्ति रस में सराबोर नजर आए। कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य अनुज शास्त्री के वैदिक मंत्रोच्चार और पूजन-अर्चन से हुआ। ज्योति प्रज्ज्वलन अरविंद्र सिंह मखीजा ने किया, जबकि कलश पूजन विजेंद्र गर्ग, चुनरी अर्पण अशोक ठकराल और धर्मध्वजा पूजन राकेश सिंघल ने संपन्न कराया। महावीर संकीर्तन मंडल के साथ अतिथि भजन गायक हिमांशी कौशल, सचिन मधुर और सन्नी प्रिंस ने भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह भी पढ़ें- लेक सिटी क्लब की माता की चौकी में भक्ति रस की बही धाराधारा कार्यक्रम का समापन आरती, माता त...