कन्नौज, अप्रैल 12 -- ग्राम पंचायत स्थित महादेव मंदिर से रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें महिलाओं व पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रमुख यजमान लालता प्रसाद ने धर्मपत्नी संग श्री ठाकुर जी के विग्रह व श्रीमद्भागवत पुराण को शिरोधार्य कर श्री हनुमान मंदिर, दुर्गा देवी, शीतला देवी व पथवारी देवी मंदिरों में पूजन कर श्रद्धालुओं को कथा हेतु आमंत्रित किया। कथा व्यास अमन पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अनुष्ठान कराया। दोपहर 12:30 बजे शुरू हुई यात्रा में महिलाओं ने सुसज्जित कलश धारण किए। मार्ग में मान सिंह कुशवाहा समेत अन्य लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया, जबकि मोहन लाल पाठक ने शरबत वितरण किया। भजन-कीर्तन व जयघोषों से माहौल भक्तिमय रहा। इस दौरान पंकज कुमार, सर्वेश कुमार, मोहन लाल, श्लोक तिवारी, रामदेव, रजत कुमार, आधार कुशवाहा, संज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.