भक्ति गीतों और जयघोष के बीच निकली भव्य कलश यात्रा
औरैया, मई 18 -- अजीतमल, संवाददाता। क्षेत्र के गांव जलूपुर स्थित मटर प्लांट के पास सोमवार को श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। धार्मिक आयोजन को लेकर सुबह से ही गांव में उत्साह और भक्तिमय माहौल बना रहा। बड़ी संख्या में महिलाओं और श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा में भाग लिया। गांव की गलियां जयघोष, भजन-कीर्तन और धार्मिक नारों से गूंज उठीं। कलश यात्रा में महिलाएं पीले वस्त्र धारण कर सिर पर कलश रखे चल रही थीं। यात्रा गांव के प्रमुख मंदिरों और विभिन्न मार्गों से होकर कथा स्थल पहुंचकर संपन्न हुई। रास्ते में ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। आयोजन में कथा वाचक पंडित आचार्य राम नरेश पांडेय रथ पर सवार होकर शामिल हुए। उन्होंने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मनुष्य को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.