भक्ति को समर्पित करें जीवन, मिलेगा मोक्ष
मुरादाबाद, जून 29 -- बंगला गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर में संकीर्तन किया गया। इसमें कथा व्यास राधे श्याम शर्मा ने भक्ति का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि हमें यह जीवन प्रभु की भक्ति कर मोक्ष प्राप्ति का मार्ग पाने के लिए मिला है। यह निष्काम भक्ति करने से ही संभव है। यह कार्य केवल मानव योनि में ही संभव है। इसमें यदि मोक्ष प्राप्ति न कर सके तो पुन: लाखों योनियों में भटकना पड़ेगा। इसलिए मोह माया और सांसारिक वस्तुओं का त्याग कर हमें भक्ति के मार्ग पर चलकर जीवन प्रभु के चरणों में समर्पित कर देना चाहिए। व्यवस्था में सुनील शर्मा, बनवारी लाल, चिरंजी लाल, पदमा, सुनीता सैनी, विमला आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.