गिरडीह, अक्टूबर 8 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। सिद्धक्षेत्र श्री सम्मेदशिखरजी मधुबन में महाराष्ट्र की स्वयंसेवी संस्था सन्मति संस्कार मंच के तत्वावधान में धर्म और सामाजिक सरोकार का अनूठा संगम देखने को मिला। स्वच्छता, नशामुक्ति, व्यसनमुक्ति और प्लास्टिक मुक्त पारसनाथ का संदेश देने के उद्देश्य से चलाए गए विशेष अभियान में संस्था के सदस्यों के साथ देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे तीर्थयात्रियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्रद्धालुओं ने मधुबन की सड़कों और आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई कर तीर्थक्षेत्र की पवित्रता एवं प्राकृतिक सुंदरता बनाए रखने का संदेश दिया। अभियान के दौरान श्रद्धालुओं ने 'स्वच्छ शिखरजी, सुंदर शिखरजी' का संदेश दिया। लोगों से सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी नहीं फैलाने और प्लास्टिक के उपयोग से बचने की अपील की गई। साथ ही युवाओं और आम लोगों...