अलीगढ़, मार्च 18 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। नवरात्रि के नौ दिन जहां भक्ति और साधना के हैं, वहीं यह शरीर को संतुलित रखने की भी परीक्षा है। अक्सर लोग व्रत को सिर्फ भूखे रहने से जोड़ देते हैं, जबकि विशेषज्ञ मानते हैं कि सही खानपान के साथ रखा गया व्रत शरीर को ऊर्जा देने के साथ डिटॉक्स का काम भी करता है। खासतौर पर शुगर मरीजों के लिए यह समय सावधानी का होता है। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. विपिन गुप्ता बताते हैं कि व्रत की शुरुआत सुबह फल और ड्राई फ्रूट्स से करनी चाहिए। केला, सेब, पपीता जैसे फल तुरंत ऊर्जा देते हैं। इसके साथ भिगोए हुए बादाम और अखरोट शरीर को जरूरी पोषक तत्व देते हैं। दिन में एक समय समा के चावल, कुट्टू या सिंघाड़े के आटे की रोटी और दही लेना बेहतर रहता है। साबूदाना खिचड़ी भी ले सकते हैं, लेकिन इसे कम तेल में बनाया जाए। डॉ. अमित वाष्र्णेय के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.