मुजफ्फर नगर, मार्च 17 -- सनातन धर्म सभा भवन में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन सोमवार को भगवान श्रीकृष्ण की बाललीलाओं और गोवर्धन पूजा का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथाव्यास हिमेश शास्त्री जी महाराज ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि श्रीकृष्ण ने समाज को धर्म, प्रेम और करुणा का संदेश दिया है। उन्होंने जोर दिया कि जैसे दूध में घी छिपा होता है, वैसे ही हमारे भीतर आनंद छिपा है, जिसे केवल सात्विक आहार, व्यवहार और भक्ति के परिश्रम से प्राप्त किया जा सकता है।इस अवसर पर भव्य छप्पन भोग और अन्नकूट महोत्सव का आयोजन हुआ। मुख्य यजमान मयंक मित्तल, संदीप अग्रवाल और गौरांग गर्ग ने व्यासपीठ का पूजन किया। अभिनव अग्रवाल व समस्त अग्रवाल परिवार ने अतिथियों का स्वागत किया। भजन-कीर्तनों और छप्पन भोग के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.