मुंगेर, मार्च 16 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। आनंदमार्ग प्रचारक संघ की केंद्रीय कमेटी की ओर से स्थानीय आनंद सम्भूति मास्टर यूनिट, अमझर स्थित कोलकाली मैदान में आयोजित तीन दिवसीय 36 वें धर्म महासम्मेलन (डीएमएस) का समापन रविवार को भक्ति, साधना और आध्यात्मिक उल्लास के बीच हुआ। अंतिम दिन देश-विदेश से पहुंचे करीब 25 हजार आनंदमार्गियों की उपस्थिति से पूरा परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर रहा। कार्यक्रम की शुरूआत पंचजन्य, गुरु सकाश, सामूहिक साधना, आसन, कौशिकी तथा तांडव अभ्यास से हुई। पुरोधा प्रमुख आचार्य विश्वदेवानंद अवधूत के आगमन पर आनंद मार्ग सेवा दल के स्वयंसेवकों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। प्रवचन में आचार्य विश्वदेवानंद अवधूत ने घुंघट के पट खोल रे, तुझे पिया मिलेंगे, की आध्यात्मिक व्याख्या करते हुए राधा भाव और परम प्रेम की साधना पर प्रकाश डाला। उन्ह...