बिजनौर, मार्च 19 -- ​बिजनौर। चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर समूचा जनपद देवी की भक्ति में सराबोर नजर आ रहा है। गुरुवार को प्रथम नवरात्र पर जहां घर-घर में विधि-विधान से घट स्थापना कर आदिशक्ति का आह्वान किया गया, वहीं शक्तिपीठों और मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धा और विश्वास के संगम के बीच भक्तों ने मां के प्रथम स्वरूप 'शैलपुत्री' की वंदना कर सुख-समृद्धि की कामना की। ​जिला मुख्यालय के झालू रोड स्थित प्राचीन सिद्धपीठ श्री महाशक्ति कालिका मंदिर व श्री मां चामुंडा देवी पावन धाम मंदिर में सुबह की पहली किरण के साथ ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। धूप-दीप और नैवेद्य के साथ भक्तों ने मां के चरणों में शीश नवाया। मंदिर परिसर 'सांचे दरबार की जय' के उद्घोष से गुंजायमान रहा। नवरात्र के प्रथम दिन शैलपुत्री स्वरूप की आराधना के बाद, आज शुक्र...