हजारीबाग, मई 9 -- चौपारण, प्रतिनिधि। प्रखंड के केशठ ग्राम स्थित हरिजन टोला में आयोजित श्री श्री 1008 श्री शिवशक्ति प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का शनिवार को शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने मुख्य पुजारी को कलश सौंपकर यात्रा की शुरुआत की। नौ दिवसीय महायज्ञ के पहले दिन निकली कलश यात्रा में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। जय श्री राम और हर-हर महादेव के नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। कलश यात्रा केशठ गांव से शुरू होकर जीटी रोड, पाण्डेयबारा होते हुए चपरी गांव तक गई। लगभग 8 किलोमीटर लंबी इस यात्रा में 501 महिलाओं व कन्याओं ने माथे पर कलश लेकर पैदल भ्रमण किया। श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा कि यज्ञ के आयोजन से न केवल क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बनता है, बल्कि इससे गांव में सुख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.