भक्ति के रंग झांकियों के संग, हाईवे पर गूंजा बोल बम
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 9 -- फर्रुखाबाद। सावन में कांवड़ यात्रा को लेकर शिवभक्तों में जबरदस्त उत्साह दिखाई दे रहा है। रविवार को पंचालघाट पर गंगाजल भरने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। हर-हर महादेव, बम-बम भोले और बोल बम के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो गया। कंधों पर कांवड़ रखे और कलश लिए शिवभक्त अपनी मंजिल की ओर रवाना होते रहे। पंचालघाट पर सुबह से ही आसपास के जनपदों से कांवड़ियों के जत्थे पहुंचने शुरू हो गए थे। कोई कंधे पर सजी हुई कांवड़ लेकर पहुंचा तो कोई कलश में गंगाजल भरकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हुआ। घाट पर श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के कारण पूरा क्षेत्र केसरिया रंग में सरोबार नजर आया। यह भी पढ़ें- बम-बम के जयघोष के साथ शिवमय हुआ कांवड़ पटरी मार्ग कांवड़ियों के जत्थों में शामिल युवा जोश और भक्ति में डूबे नजर आए। कई जत्थे ट्रैक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.