विकासनगर, दिसम्बर 16 -- सेलाकुई। सेलाकुई स्थित एक फार्म हाउस में मंगलवार को संत निरंकारी मिशन की ओर से सत्संग का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्य वक्ता के रूप में पधारे मेरठ जोन के गुलशन पुरी ने लोगों को भक्ति का सार बताया। उन्होंने कहा कि निराकार परमात्मा का अहसास ही हम सभी का मूल आधार है। उन्होंने कहा कि हमें इस एक परमात्मा को जानकर, उसे मानकर और एक होकर उसकी सच्ची भक्ति करनी चाहिए। यद्यपि भक्ति के मार्ग अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन सभी की अंतिम मंजिल एक ही है। इंसानियत और रूहानियत। उन्होंने कहा कि एक सच्चे निरंकारी की पहचान उसके बाहरी वेशभूषा से नहीं, बल्कि उसके मानवीय गुणों, दयालु व्यवहार और शुद्ध आचरण से होती है। उन्होंने आह्वान किया कि अधिक से अधिक लोग सत्संग का लाभ उठाकर अपने जीवन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.