भक्ति की राह पर निकला सतीश, हादसे ने छीना सहारा
बदायूं, अगस्त 24 -- भक्ति की राह पर जल लेकर निकले सतीश कुमार की सड़क हादसे में मौत ने परिवार को गहरा सदमा दिया। परिवार का इकलौता बेटा होने के साथ वह खेती कर घर का खर्च चलाता था। उसकी मौत के बाद दो बेटियों और एक बेटे के पालन-पोषण की जिम्मेदारी परिवार के सामने खड़ी है। सतीश कुमार परिवार में इकलौता बेटा था और खेतीबाड़ी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। रोजमर्रा की जरूरतों से लेकर बच्चों की पढ़ाई तक की जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी। धार्मिक आस्था के चलते वह अपने चचेरे भाई के साथ कछला गंगा घाट से जल लेने निकला था। दोनों को मंदिर में जलाभिषेक करना था, लेकिन रास्ते में हुए हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। सतीश की मौत की खबर घर पहुंचते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अचानक परिवार का सहारा छिन जाने से सभी सदमे में हैं य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.