पूर्णिया, मई 1 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। परमहंस महर्षि मेंहीजी महाराज की 142वीं जयंती पर गुरुवार को भवानीपुर पूरी तरह भक्ति और आस्था के रंग में रंग गया। सुबह से ही गगनभेदी जयघोष से पूरा नगर गुंजायमान रहा और वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा। गुरुवार को अहले सुबह सत्संग आश्रम भवानीपुर के ब्रह्मचारी संजय बाबा की अगुवाई में निकली भव्य प्रभातफेरी में हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नगर पंचायत के विभिन्न मार्गों से गुजरती प्रभातफेरी ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालुओं के जोश और अनुशासन ने आयोजन की भव्यता को और भी बढ़ा दिया। प्रभातफेरी के उपरांत संतमत सत्संग आश्रम भवानीपुर में आयोजित सत्संग में संत-महात्माओं के प्रेरक प्रवचनों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। इसके बाद आश्रम परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.